क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है समस्तीपुर जिलान्तर्गत प्रखण्ड समस्तीपुर स्थित ग्राम पंचायत नीरपुर में अवस्थित उच्च माध्यमिक विधालय नीरपुर के प्रांगण एवं नगर निगम वार्ड संख्या 43. स्थित उच्च माध्यमिक विधालय मोहनपुर के प्रांगण से उच्च विभव वाले विधुत तार गुजरने के कारण आवश्यकता के अनुरूप वर्ग कक्ष का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय प्रांगण से उच्च विभव वाले तार को अन्यत्र विस्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?