क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत लौरिया अंचल प्रखण्ड के पंचायत राज साठी में परसौनी गांव का कब्रिस्तान बदहाल स्थिति में है;2. क्य यह बात सही है कि उक्त कब्रिस्तान स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है तथा उक्त जमीन पर आंगनबाड़ी केन्द्र के भवन का भी निर्माण कर दिया गया है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसकी घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?