क्या मंत्री,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है की गया जिला के अतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मोहड़ा की जेठियन पंचायत के ग्राम जेथियन, वार्ड संख्या–10 में अब तक नल-जल योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य नहीं कराया गया है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वार्ड में नल-जल योजना का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने हेतु कोई ठोस कदम उठाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?