क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत पालीगंज प्रखंड के चिकसी पंचायत के मोहनबीघा और चिड़ैयाटांड़ गाँव में तथा सिगोड़ी पंचायत के महाराजगंज और हादीनगर गाँव में भूमि उपलब्ध होने के बावजूद प्राथमिक विद्यालय नहीं हैं, जिससे उक्त गाँवों के छोटे बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो क्या सरकार इन गाँवों में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना कर वहाँ शिक्षा का प्रसार करना चाहती है, नहीं, तो क्यों?