क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने का कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत दरभंगा सदर प्रखंड के +2 जनता उच्च विद्यालय जीवछघाट, दरभंगा का भवन, चहारदीवारी एवं अन्य कार्य हेतु एक वर्ष पूर्व कार्य की स्वीकृति प्रदान की गयी है लेकिन प्राक्कलन के अनुरूप भवन का कार्य नहीं किया गया है और चहारदीवारी कार्य नहीं कराया गया है यदि हॉ तो सरकार उक्त कार्य की उच्चस्तरीय जाँच कर दोषी पर कार्रवाई के साथ कबतक चहारदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?