क्या मंत्री , शिक्षा विभाग ,यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :- 1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज प्रखण्ड के ढोलबज्जा पंचायत के वार्ड -12 नवटोलिया महादलित बस्ती में प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि एवं एनओसी विभाग को मिलने के बाद भी अबतक विद्यालय भवन निर्माण नहीं हुआ है;2.क्या यह बात सही है कि भवन नहीं रहने से छोटे-छोटे छात्रों को दूर दूसरे टैग विद्यालय में परेशानियों का सामना कर जाना-आना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है,तो सरकार कबतक वर्णित प्राथमिक विद्यालय के भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है ,नहीं तो क्यों?