क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत बेलसंड प्रखंड में बेलसंड मीनापुर पथ चौड़ीकरण हो चुकी है, लेकिन चंदौली पुल के निकट से बेलसंड दुर्गा मंदिर तक जिसकी दूरी 3.7 कि.मी. है शेष पथों में चौड़ीकरण अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है जिसके कारण आवागमन में काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक शेष पथों का चौड़ीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?