क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर से हुसैनचक होते हुए सहरसा जाने वाली सड़क के काफी संकीर्ण होने के कारण सड़क से होकर आने जाने वाले आमजनता सहित दो पहिया एवं तीन पहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का चौड़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?