क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय मंझौली सागी एसएच55 पथ जिसकी दूरी 42.500 किमी है एवं बेगूसराय वीरपुर संजात पथ जिसकी दूरी 27.19 किमी है जिसका चौड़ीकरण नहीं होने के कारण आये दिन भीषण जाम एवं दुर्घटना घटित होती है जिससे राहगीरो को काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथों का चौड़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?