क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के देव प्रखंड में औरंगाबाद-बालूगंज पथ कटैया के समीप केश्वर बिगहा के पास स्थित पुल काफी जर्जर एवं पुराना हो चुका है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है एवं इस पुल से लोगों को चार पहिया वाहन से गुजरने में परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पुल का पुननिर्माण अथवा जीर्णोद्धार कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?