क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत मनीगाछी प्रखंड के सकरी से धरौड़ा पथ एवं राजवाड़ा पथ का चौड़ीकरण एक वर्ष पूर्व ही हो गया है, लेकिन दोनों पथों में नाला का निर्माण नहीं होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है, यदि हॉ तो सरकार उक्त पथों में नाला का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?