क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सरकार ने पंचवर्षीय अनुरक्षण नीति के तहत आने वाली सभी अन्डर मेन्टेनेन्स सड़कों को जून 2025 तक मरम्मती कराने का निर्देश दिया है;2. क्या यह बात सही हैं कि नरकटियागंज जिला अन्तर्गत सिकटा विधानसभा क्षेत्र में रम्पुरवा से पदमौल सड़क , गौरीपुर - परसौनी- सड़क जैसी 25 से अधिक सड़को को अभी तक मरम्मती नहीं हो सकी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सभी जर्जर सड़कों की मरम्मती के साथ संवेदकों पर कबतक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?