क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला अन्तर्गत किन्दुई से हमीदपुर (मुरहरा) भाया रतनी फरीदपुर तक पथ निर्माण विभाग की सड़क रख रखाव के अभाव में जीर्ण शीर्ण स्थिति में पहुँच चुकी है आवागमन में काफी कठिनाईयों के साथ साथ आये दिन दुर्घटना घटित होतीे रहती है;2. क्या यह बात सही हैं कि प्रश्कर्ता द्वारा अपने पत्रांक 268 दिनांक- 28.03.2025 को उक्त सड़क का जीर्णोद्वार कार्य कराने हेतु विकास आयुक्त बिहार पटना को पत्र देने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़क का जीर्णोद्वार कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?