क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पं0 चम्पारण जिले के दोनों बड़े प्रखण्डों लौरिया तथा योगपट्टी के पर्याप्त भूमि का पैमाईश नहीं कराने से परिसर के जमीन को असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध तरीके से अतिक्रमण किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि दोनों ही प्रखण्डों में चाहारदिवारी एवं रात्रि प्रहरी की व्यवस्था नहीं होने से बराबर उपस्करों एवं अन्य सामानों की चोरी होती रहती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार रात्रि प्रहरी के व्यवस्था के साथ-साथ प्रखंड परिसर की पैमाईश करवाते हुए चाहारदिवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?