क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत दुल्हिनबाज़ार प्रखंड में बिना कोई स्पष्टीकरण माँगे जीविका कैडर, बैंक मित्र, बुक कीपर समेत कुल 11 जीविका कर्मियों को 6 माह पूर्व निलंबित कर दिया गया है;क्या यह बात सही है कि जीविका कार्यक्रम का मूल उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें रोज़गार प्रदान करना है, लेकिन उक्त निलंबन से कार्यरत महिलाओं के समक्ष जीवनयापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है;यदि उपर्यक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार पटना जिला अंतर्गत दुल्हिनबाज़ार प्रखंड के सभी निष्कासित जीविका कर्मियों को कार्य पर पुनः बहाल करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?