क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के तरैया विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत ईसुआपुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत छपिया, केरवां, चकहन, नेपनिया, डटरापुरसौली में बड़े पैमाने पर मनरेगा द्वारा वृक्षारोपण एवं अन्य योजनाओं में काफी अनियमितता बरती गई है;यदि हाँ, तो सरकार उक्त योजनाओं में बड़े पैमाने पर की गयी अनियमितता की जॉच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कबतक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?