क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही हैं कि पश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत पिड़ारी सहनौला मार्ग से पचरूखी पीपरा जाने वाली सड़क में विरहा नदी पर पुल नही होने के चलते आम जनता को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क के विरहा नदी पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?