क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत मोहनपुर प्रखंड के मटियानी पंचायत में गणेश चक मोड़ से गणेश चक गांव में बुदुल यादव के घर तक एक कि०मी० सड़क जर्जर रहने के कारण गणेश चक गांव सहित आसपास के हजारों की आबादी को आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार मोहनपुर प्रखंड के गणेश चक मोड़ से गणेश चक गांव में बुदुल यादव के घर तक नाला सहित पी०सी०सी० सडक का निर्माण कबतक कराने का विचार रखतीे है, नहीं तो क्यों ?