हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 18.06.2025 को प्रकाशित ‘‘ गंगा से 33 प्रजाति की मछलियॉ विलुप्त होने के कगार पर ’’ शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार के गंगा जिले के नदी में वर्ष 2007 से 2009 के बीच हुए शोध में पटना जिला के त्रिवेणी घाट, गाय घाट, घघा घाट और दीघा घाट के बीच 36 कि0मी0 में जीव विभाग के पूर्व विभाग्घ्यक्ष के द्वारा सर्वे किया गया था जिसमें मछली की 106 प्रकार प्रजातियॉ थी । जबकि पिछले 2 वर्ष पूर्व चले शोध में 73 प्रजाति की मछलियॉ पाई गयी है तथा 33 प्रजाति की मछलियॉ विलुप्त हो गयी है,यदि हाँ,तो सरकार विलुप्त हो रही प्रजाति की मछलियों को बचाने हेतु कौन-कौन सी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?