क्या मंत्री, पशु एवं मत्सय संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि राज्य में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत मत्स्य निदेशालय एवं अधीनस्थ कार्यालय में पदस्थापित कनीय अभियंता से सहायक अभियंता की नियमित पदस्थापन या कार्यहित में कार्यकारी व्यवस्था के तहत् प्रभार प्रदान करने में भी मत्स्य निदेशालय द्वार निर्गत राज्य स्तरीय वरीयता सूची के आधार पर पदोन्नति देना न्यायोचित है, जबकि उक्त विभाग में पदोन्नति में राज्य स्तरीय वरीयता सूची जो स्थायी है के आधार पर नहीं किया जा रहा है, यदि हॉ, तो सरकार उक्त विभाग में पदोन्नति में राज स्तरीय वरीयता सूचि जो स्थायी वा प्रमाणित है, के आधार पर करने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?