क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत रून्नीसैदपुर प्रखण्ड में श्री रंजीत मिश्र, पिता- स्व. शत्रुधन मिश्र, ग्राम- भरेहवा, पोस्ट- बघाड़ी के भैंस की मौत वर्ष 2024 में आग लगने के कारण हो गई थी जिसका अबतक पशु मौत पर मिलने वाला मुआवजा नहीं मिला है,यदि हाँ, तो सरकार श्री रंजीत मिश्र को पशु मौत पर मिलने वाला मुआवजा देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?