क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखंड के ग्राम लालपुर निवासी स्वर्गीय श्रीचन यादव, पिता- स्वर्गीय प्रसाद राय की मृत्यु दिनांक-19.03.2022 को वाहन संख्या BR30AD0235 द्वारा उनके मोटरसाइकिल को धक्का लगने से हो गयी ;2. क्या यह बात सही है कि मृत्यु उपरांत उक्त मृतक के आश्रित को आवेदन के बावजूद मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिला है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त मृतक के आश्रित को मुआवजा राशि दिलाने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?