क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलान्तर्गत रुन्नीसैदपुर प्रखण्ड के ग्राम देवना खुर्द (बलिगढ़) में खाता नं0- 129, खेसरा नं0- 68, रकवा 3 डीसमिल बिहार सरकार की जमीन पर भूमिहीन परिवार लगभग 30 वर्षों से वास कर रहे है, इनके वासगीत पर्चा निर्गमन का मामला डी० सी० एल० आर० कार्यालय के स्तर पर लंबित है,यदि हाँ,तो सरकार उक्त जमीन पर बसे परिवार को संबंधित जमीन का वासगीत पर्चा देने का विचार रखती है, हाँ ,तो कब तक, नहीं तो क्यों