क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढी जिलान्तर्गत परिहार प्रखंड के महादेव पट्टी पंचायत में मठवा टोल पोखर है जिसको मछली पालन हेतु मत्स्यजीवी स0स0लि0 परिहार के सदस्यों द्वारा संचालित किया जाता रहा है, जिसमें सदस्यों की संख्या 40 हैं2 . क्या यह बात सही है कि वर्ष 2023-24, 2024-25 में मात्र तीन सदस्यों को ही जलकर बंदोबस्ती कर दिया गया है जो नियम के विपरित है,3 . यदि उपर्युक्त खंडों को उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार परिहार प्रखंड के महादेव पट्टी पंचायत अंतर्गत मठवा टोल पोखर (जलकर) की बंदोबस्ती में सभी सदस्यों के नाम से कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक नहीं तो क्यों?