क्या मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत पूर्णिया मत्स्य पालन केन्द्र परिसर में नर्सरी, तालाब, मत्स्य रोग लेबोरेट्री, पानी मिटृी जांच केन्द्र, स्टोक पोन्ड निर्मित है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त परिसर में मत्स्य पालन हेतु प्रशिक्षण देने के लिए एक आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र सह भवन नहीं होने के कारण काफी कठिनाई होती हैं;3 . यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारत्मक है, तो क्या सरकार पूर्णिया में आवासीय मत्स्य प्रशिक्षण केन्द्र भवन की स्वीकृति एवं निर्माण का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?