क्या मंत्री,कृषि विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि वर्तमान रबी/खरीफ सीजन में राज्य के विभिन्न जिलों में किसानों को खाद विशेषकर यूरिया की भारी किल्लत के कारण पैक्स और निजी दुकानों पर निर्धारित सरकारी दर से अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही है;यदि उपर्युक्त खंड का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए किसानो को सुलभ तरीके से खाद उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?