क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत छपरा शहर के स्टेट बैंक कॉलोनी में विगत वर्षों से जल जमाव हो रहा है , जिसके कारण वहाँ संक्रामक बीमारियाँ होती रहती हैं, जिसकी शिकायत प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा वर्ष -2024 में दर्जनों बार नगर प्रशासन, छपरा से करने के बाद भी उक्त कॉलोनी को आज तक जल जमाव से मुक्ति नहीं मिली है, यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त कॉलोनी में हो रही जल जमाव से मुक्ति दिलाने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?