क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत पाटलीपुत्रा नगर निगम क्षेत्र में आसियाना गॉधी नगर मुहल्ला में स्थित ओमकारेश्वर हनुमान मंदिर से मधुबनपुरी कॉलोनी तक जाने वाली सड़क जीर्ण शीर्ण अवस्था में रहने एवं नाला का निर्माण नहीं कराये जाने के कारण सड़क पर हमेशा गन्दे पानी का जमाव रहता है, जिससे आमजनों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त सड़क एवं नाला का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?