क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत दानापुर नगर परिषद क्षेत्र के रामजयपाल रोड, अर्पणा बैंक कॉलोनी फेज-02 में गंगा सिटी अपार्टमेंट से रिबलौन रिजेंसी अपार्टमेंट तक जाने वाली सड़क, जो 40 फीट चौड़ी है, उसको स्थानीय निवासियों द्वारा चहारदीवारी का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे उक्त सड़क अब तक मात्र 10 फीट चौड़ी ही रह गयी है, जिसके कारण वहाँ के निवासियों को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?