क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलामुख्यालय नगरनिगम क्षेत्र अंर्गत लहेरियासराय स्थित वार्ड सं0- 38 के दिलदारगंज, बहादुरपुर, चक्जोहरा मोहल्ला में सरकारी भूमि पर पिछले सत्तर वर्ष पूर्व बना और कार्ररत जल निकासी नाला पिछले वर्ष दिसम्बर माह में असमाजिक तत्वों द्वारा बन्द करा दिए जाने से वहॉं की गलियों में घुटने तक गंदा पानी जमा हो जाने के कारण स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है,यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त मोहल्ले में जल जमाव की समस्या का समाधन कराकर यहाँ के निवासियों को नरकीय जीवन से बाहर निकालने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?