क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड में डगरूआ बलहा घाट पर वर्ष 2019 में आर0सी0सी0 पुल का निर्माण कराया गया था;2. क्या यह बात सही है कि पुल तथा इसके अप्रोच के निर्माण हेतु बारह कट्ठा जमीन सरकार द्वारा अधिग्रहण के उपरान्त पुल को अबतक यातायात लायक नहीं बनाया जा सका हैं,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार इस पुल से यातायात का शुभारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?