क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि छपरा जिला के मढ़ौरा प्रखण्ड अन्तर्गत सलीमापुर पंचायत के ग्राम नेथुआ में सरकारी जमीन है जिसका खाता नं.-17,84, सर्वे नं0-549,550, 558,569 एवं थाना नं0-52 है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सरकारी भूमि पर असमाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने का विचार रखती है, हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?