क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि प० चम्पारण जिला के कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, बगहा के पत्रांक-4005/नo पo, बगहा, दिनांक-26-12-2024 के द्वारा शवदाहगृह निर्माण हेतु बगाह-1 में गंडक नदी के किनारे चिन्हित भूमि के लिए अंचलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र का मांग किया गया है,परन्तु अभी तक अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया हैं,यदि हाँ, तो सरकार जनहित में कब तक शवदाहगृह निर्माण हेतु चिन्हित भूमि के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?