क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला के अंचल बिहियां के अन्तर्गत ग्राम दोघरा मीराचक के भूमिहीन अनुसूचित जनजाति के सदस्य लगभग-100 वर्षों से गढ़ा को भरकर अनावाद बिहार सरकार भूमि पर अपने परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर शांति पूर्वक निवास कर रहे है तथा इनलोग के द्वारा मौजा-दोघरा,में खाता सं0-330, खेसरा-1563, 1567 रकबा-03 डी0 जमीन का बंदोबस्ती करने हेतु अंचलाधिकारी बिहियां को आवेदन समर्पित किया गया है, लेकिन अभी तक जमीन बंदोबस्ती कर पर्चा उपलब्ध नहीं कराया गया है, यदि हाँ सरकार इन सभी अनुसूचित जनजाति परिवार को स्थल जॉच कराकर पर्चा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?