क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिलांतर्गत धेलाढ़ ,गम्हरिया एवं अंचल में हाट बाज़ार लगता है परन्तु मुलभुत सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण आम आदमी को काफी कठनाई होती है ,यदि हाँ ,तो सरकार उक्उत अंचलों में लगने वाले हाट बाजार में शेड, शौचालय, का निर्माण, पानी, पार्किंग की व्यवस्था करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?