क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्य यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के ताजपुर के अंचल अन्तर्गत राजस्व ग्राम रहिमाबाद, थाना नं0-76 में वर्ष 1967 में भूधारियों के बीच चकबंदी के पश्चात चक खतियान वितरित किया गया हैं तथा चक खतियान के आधार पर भूधारियों को दखल कब्जा दिया गया जिसमें मकान बनाया गया है और उसी आधार पर जमीन की खरीद बिक्री हुई है,परन्तु वर्ष 2018 में चकबंदी पर रोक लगा दी गई हैं,यदि हाँ, तो क्या सरकार जनहित में वर्ष 2018 में जारी आदेश को रद्द करते हुए 1967 के चकबंदी को कायम रखने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?