क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज अंचल के बेलागंज बाजार में खाता संख्या 389 का कुल 1360 प्लॉट 1970 से पूर्व रैयती थी जिसे 1971 में सर्वे के बाद सरकारी कर दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सभी प्लॉट पर स्थानीय लोगों के पूर्वजों का सैकड़ो वर्षों से दखल- कब्जा रहने के बावजूद भूमि पर निर्माण कार्य करने या खरीद -बिक्री पर बिहार सरकार द्वारा 1980 के बाद रोक लगा दी गई है,जिससे हजारों की आबादी प्रभावित हैं;यदि उपर्युक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो, सरकार कब तक जनहित में बेलागंज बाजार के उक्त खाता संख्या के सभी प्लाट को पुनः 1970 से पूर्व के भू-कब्जा धारी रैयत को हस्तांतरित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?