क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेतरिया में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ , मूर्छा विभाग (एनेस्थीसिया), सर्जरी विभाग के चिकित्सक नहीं है जिससे आम जनों को इलाज कराने में काफी असुविधा होती है; यदि हाँ तो सरकार कबतक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तेतरिया में उक्त विभागों के चिकित्सकों का प्रतिनियुक्ति करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?