Back to Legislative Questions Repository
Q.No 517Starred Question Listed

स्थानांतरण करना

श्रीमती गायत्री देवी (25) (परिहार) स्वास्थ्य 25 जुलाई 2025 · पंचदश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य निदेशालय, बिहार, पटना के  पत्रांक 999(4) दिनांक 19.06.2025 के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के लिपिक का पद राज्य सम्वर्गीय  एवं राज्य स्तरीय कर दिया गया है जिस कारण  गृह जिला में पदस्थापन नहीं हो सकेगा;2. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिलांतर्गत स्वास्थ्य विभाग में पदस्थापित लिपिक श्री मुरारी लाल कर्ण, श्री मनिभूषण शरण एवं मो0 अहिया  कई वर्षो  से  गृह जिला में ही  पदस्थापित है;3. क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य निदेशालय, बिहार ,पटना,  के पत्रांक 348(4) दिनांक 03.03.2025 के द्वारा उक्त लिपिकों  का स्थानांतरण  आदेश दिया गया था परंतु सिविल सर्जन, सीतामढ़ी द्वारा  उक्त  लिपिकों  को उनके  पदस्थापित भवन में ही अन्य संचालित कार्यालय  में पदस्थापित कर दिया गया है;4. यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त लिपिकों को कबतक अंतर जिला स्थानांतरण करने का विचार रखती है,  नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
पंचदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
25 जुलाई 2025
Member
श्रीमती गायत्री देवी (25) (परिहार)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
GAYETRI DEVI (25)
GAYETRI DEVI (25)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Parihar - Sitamarhi (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
01 Jan 1964
Address
Village- Manikpur Musharaniya, Post Office- Andauli, Police Station- Parihar, District- Sitamarhi, Pin- 843324