क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत मैनाटांड़ प्रखण्ड के डमरापुर पंचायत के त्रिलोजपुर बंगाली कॉलोनी के वार्ड नं0-06 में दो दिशाओं से 11000 वोल्ट का तार आकर जुड़ता है, जहॉ तार नीचे है और कई दुर्घटनाएं हो चुकी है;2. क्या यह बात सही है कि नरकटियागंज प्रखण्ड के भाभटा पंचायत के भभटा गॉव के वार्ड नं0-13 में जर्जर तार काफी नीचे लटका हुआ है और वहॉ भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार त्रिलोजपुर में 11000 वोल्ट तार को एक तरफ से गुजारने और दोनों जगह जर्जर तारों को बदलने और ऊपर कराने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?