क्या मंत्री,उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि उर्जा विभाग द्वारा बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये जाने हेतु 1,72,08,939 मीटर स्वीकृत किये गये थे जिनमें से 70,64,367 स्मार्ट प्रीपेड मीटर बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के यहां अभी तक लगाये गये हैं;2. क्या यह बात सही है कि राज्य में 70,64,367 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये गये हैं परंतु बिजली कम्पनी के स्टोर में विगत तीन माह से स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपलब्ध नहीं रहने के कारण त्रुटिपूर्ण मीटर के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?