क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत नरपतगंज विधानसभा में कृषि कार्य हेतु विद्युत संबंधित कार्य वैष्णव कंपनी नामक एजेंसी को दिया गया था, जिसमें कंपनी द्वारा बिजली का पोल तो खड़ा किया गया है, परंतु विद्युत सप्लाई हेतु वायरिंग एवं ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य संबंधित एजेंसी द्वारा पूर्ण नहीं किए जाने से कृषि कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है;2. क्या यह बात सही है कि फुलकाहा, मानिकपुर, पोसदाहा फरही, खाबदह कन्हैली एवं तामगंज सहित दर्जनों पंचायतों में कृषि कार्य हेतु विद्युत सप्लाई वायर एल.टी नहीं लगाए जाने से अथवा चोरी हो जाने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित है;3. यदि हाँ ,तो क्या सरकार उक्त पंचायतों में कृषि कार्य हेतु निर्बाध विद्युत सप्लाई कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?