क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत बारसोई डिविजन में बारसोई पावर ग्रिड, सालमारी में अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त डिविजन में बारसोई तथा आबादपुर में दो पावर सब स्टेशन है;3. क्या यह बात सही है कि सालमारी पावर ग्रिड से एक ही लाईन से बारसोई पावर सब स्टेशन तथा आबादपुर पावर सब स्टेशन तक विद्युत आपूर्ति की जाती है; जिससे सालमारी-बारसोई के लाईन खराब होने से आबादपुर पावर सब स्टेशन तक विद्युत आपूर्ति में पूर्ण बाधा पहुॅचती है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक सालमारी पावर ग्रीड से दो अलग-अलग लाईन से बारसोई तथा आबादपुर पावर सब स्टेशन तक विद्युत आपूर्ति कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?