क्या मंत्री, स्वास्थय विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत सी० एच० सी० बहादुरगंज एवं सी० एच० सी० टेढागाछ में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिये जिला मुख्यालय जाना पड़ता है जो निर्धन परिवारों के लिये काफी कठिन है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सी० एच० सी० में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाना चाहती है हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?