क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत प्रखण्ड कोचाधामन स्थित कोचाधामन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डिजिटल एक्स-रे एवं सी0टी0 स्कैन मशीन की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है; जिससे रोगियों को एक्स-रे एवं सी0टी0 स्कैन कराने हेतु अन्यत्र जाना पड़ता है तथा अत्याधिक राशि व्यय करना पड़ता है, यदि हाँ तोसरकार कबतक उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डिजिटल एक्स-रे एवं सी0टी0 स्कैन मशीन स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?