क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा पीएमसीएच, पटना में विभिन्न रोगों से संबंधित यूनिट के लिए अलग-अलग बेडों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है ;2. क्या यह बात सही है कि पीएमसीएच, पटना में स्पाईन रोग संबंधित अलग यूनिट की कोई व्यवस्था नहीं है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में पीएमसीएच, पटना में स्पाईन रोग संबंधित यूनिट की अलग से स्थापना कर उसके लिए भी बेडों को आरक्षित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?