क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के अनुमंडलीय अस्पताल, चकिया में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ एक भी चिकित्सक नहीं है, जिससे आम जनों को इलाज कराने में काफी असुविधा होती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक अनुमंडलीय अस्पताल, चकिया में उक्त विभागों के चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने का विचार रखती है नहीं ,तो क्यों?