क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के सोनपुर प्रखंडान्तर्गत कसमर पंचायत के छितरचक गंगा पार स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन जर्जर अवस्था में है साथ ही चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों की तैनाती नहीं रहने के कारण आम लोगों को चिकित्सीय लाभों से वंचित रहना पड़ता है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त स्वास्थ्य केन्द्र के भवन की मरम्मती कराकर चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों की पदस्थापना का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?