क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत प्रखण्ड फुलवारीशरीफ के सिमरा परसा बाजार में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर स्थापित हैं, जिसका भवन जर्जर हैं, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के भवन को नये सिरे से बनवाने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?