क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि, पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत गवर्मेन्ट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का नाम वर्ष 2018 से पूर्व महारानी जानकी कुंवर अस्पताल था;2. क्या यह बात सही है कि, गवर्मेन्ट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की जमीन महारानी जानकी कुंवर द्वारा दान में दी गयी है;3. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार को तीन कट्ठे से अधिक जमीन दान में देने पर सम्बंधित भवन का नामकरण भूदाता के नाम से करवाया जा सकता है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक, गवर्मेन्ट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का नाम महारानी जानकी कुंवर कॉलेज एवं अस्पताल रखने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?